28 Mar 2024, 21:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आम जनता के लिए शुरू हुई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' - सभी टिकटें बुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 4:43PM | Updated Date: Feb 17 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की सेवाएं रविवार को आम जनता के लिए आज से शुरु कर दी गई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, 'वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले व्यावसायिक फेरे पर आज सुबह दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। अगले दो सप्ताह के लिए पहले ही टिकटें बिक चुकी हैं। यह ट्रेन आज आपकी हो गई।
 
देश की पहली सेमी बुलेट ट्रेन वंगे भारत एक्सप्रेस आज आम लोगों के लिए शुरु कर दी गईं। बता दें कि 15 फरवरी को पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दी थी। शनिवार यानी 16 फरवरी को ट्रायल के लिए चली ट्रेन वाराणसी से दिल्ली लौटने के दौरान ब्रेकडाउन हो गया था जिसके बाद से इस ट्रेन में खराबी होने की खबरे आई। आज यह ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 16 से रवाना हुई। 
 
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के अगले दो हफ्ते तक सभी टिकट बुक हे चुके हैं। यह रेलगाड़ी रास्ते में कानपुर व इलाहाबाद रेलवे स्टेशनों पर दो मिनटों के लिए रुकेगी। देश की पहली आधुनिक ट्रेन बंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) उद्घाटन यात्रा में वाराणसी से वापस लौटते समय तकनीकी खराबी की शिकार हो गई। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। बता दें कि इसको बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल सोशल मीडिया पर ट्रोल होते दिखाई दिए। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »