19 Apr 2024, 11:33:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी पर देश को भरोसा, जल्द लेंगे बदला : प्रकाश जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 2:45PM | Updated Date: Feb 15 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुलवामा हमले पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है और इस हमले का शीघ्र बदला लिया जाएगा। जावड़ेकर ने आज यहां पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये जवानों को श्रृद्धांजलि देने के लिये आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह हमला पाकिस्तान की प्रेरणा से करवाया गया जिसमें हमारे वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि मोदी पर देश को पूर्ण विश्वास है और जिस तरह से मोदीजी के नेतृत्व में देश की जांबाज सेना ने उरी हमले का सर्जिकल स्ट्राईक कर बदला लिया उसी तरह इस हमले का उरी से भी ज्यादा प्रभावी तरीके से बदला लिया जाएगा।
 
पुलवामा आतंकी घटना के मद्देनजर चित्तौड़गढ़ में आज होने वाला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया एवं जख्मी हुए सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर सांसद चंद्रप्रकाश जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह भी मौजूद रहे। जावड़ेकर यहां पर निर्मित केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण भी करने वाले थे लेकिन यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »