29 Mar 2024, 13:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा : औरंगाबाद में विरोध प्रदर्शन- लोगों ने जलाए पाकिस्तानी झंडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 1:58PM | Updated Date: Feb 15 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को औरंगाबाद के बेगमपुरा इलाके में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी झंडे जलाए। इधर, पंजाब विधानसभा ने हमले की कड़ी निंदा की और पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।
 
औरंगाबाद में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी देश से कहा कि वह आतंकी गतिविधियों का समर्थन करना और आतंकवादियों को भारत के खिलाफ हमले करने के लिए पनाह देना बंद करे। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा शामिल थे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गए।
 
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »