नई दिल्ली। राफेल रक्षा सौदे को लेकर सियासी पार्टियों में खूब विवाद हो रहा है। राफेल रक्षा सौदे की बहुप्रतीक्षित कैग रिपोर्ट आज राज्यसभा में पेश कर दी गई है। राज्यसभा में रिपोर्ट पेश किये जाने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने संसद के बाहर खूब प्रदर्शन किया। राहुल समेत कई नेता पीएम मोदी की तस्वीरों वाले पेपर प्लेन उड़ाते नजर आए।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। राज्यसभा में पेश कैग रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार ने जो राफेल विमान की डील की है, वह सस्ती है। रिपोर्ट के अनुसार, राफेल डील 2.86 फीसदी सस्ती है। हालांकि, रिपोर्ट में विमान के दाम नहीं बताए गए हैं। CAG की रिपोर्ट से मोदी सरकार का वो दावा भी खारिज होता है, जिसमें कहा गया था कि मोदी सरकार ने राफेल विमान 9 फीसदी सस्ता खरीदे हैं।
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास राफेल मुद्दे पर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच संसद में राफेल मुद्दे को लेकर अहम बैठक भी हुई। संसद भवन के बाहर रखी कैग रिपोर्ट की कॉपियां रखी गई है।