29 Mar 2024, 02:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू, समर्थन करने पहुंचे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 12:19PM | Updated Date: Feb 11 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के सिलसिले में सीएम चंद्रबाबू नायडू धरने पर बैठे हैं। धरना पर बैठने से पहले वो राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की तरफ से केवल लॉलीपॉप मिला है। केंद्र सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। धरना स्थल पर चंद्र बाबू नायडू के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच साझा किया।
 
राहुल गांधी ने इस मौके पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी अपनी स्वीकार्यता खो चुके है। पीएम मोदी देश के अलग अलग हिस्सों में जाते हैं और अलग अलग अंदाज में बयान देते हैं। पीएम खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ अलह जगाने की बात करते हैं लेकिन सच ये है कि देश को चौकीदार चोर है। 
 
तेदेपा प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेने का फैसला किया था। गौरतलब है कि तेदेपा राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भाजपा नीत राजग से बाहर हो गई थी। 
 
नायडू ने कहा, ‘(पर) आपने तो अपनी पत्नी को छोड़ दिया। क्या परिवार नाम की व्यवस्था के प्रति आपके मन में कोई सम्मान है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ना तो कोई परिवार है, और ना ही कोई बेटा। नायडू ने विजयवाड़ा में एक जनसभा में कहा, ‘चूंकि आपने मेरे बेटे का जिक्र किया है, इसलिए मैं आपकी पत्नी का जिक्र कर रहा हूं। लोगों... क्या आप जानते हैं कि नरेंद्र मोदी की एक पत्नी भी हैं? उनका नाम जशोदाबेन है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए उन पर देश और सभी संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री एक चायवाला होने का दावा करते हें लेकिन उनका सूट - बूट देखिए...।’ नोटबंदी को उन्होंने तुगलकी फैसला बताया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »