29 Mar 2024, 13:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो ने नवीनतम संचार उपग्रह GSAT-31 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 12:49PM | Updated Date: Feb 6 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 40वें कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-31 का देर रात सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण फ्रेच गुएना स्थित यूरोपीय स्पेस सेंटर में देर रात 2.31 बजे किया गया। लॉन्च के 42 मिनट के बाद 3.14 बजे जियो ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इस सफल लॉन्च को एरियनस्पेस के एरियन-5 रॉकेट से किया गया। इस सैटेलाइट का वजन 2535 किलोग्राम है। यह भारत की मुख्य भूमि और द्वीप समूहों को अपनी सेवा प्रदान करेगा।
 
जीसैट -31 देश का 40 वां संचार उपग्रह है। अपने सफल प्रक्षेपण के बाद यह करीब 15 साल सेवा देगा। यह टीवी अपलिंक, डिजिटल सैटेलाइट न्यूज एकत्रीकरण, डीटीएच टीवी सेवाएं आदि सेवाएं देगा। इसरो के मुताबिक, यह उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में केयू बैंड ट्रांसपोंडर की क्षमता को मजबूत करेगा। जीसैट-31 भारत के पुराने सैटेलाइट इनसैट-4सीआर की जगह लेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »