28 Mar 2024, 21:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश यात्रा से लौटीं प्रियंका गांधी - पार्टी मुख्यालय में लगी नाम की प्‍लेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 4:18PM | Updated Date: Feb 5 2019 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को विदेश यात्रा से स्वदेश लौट आईं। वापस आकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। भारत लौटने के बाद प्रियंका पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गईं हैं। उन्हें पार्टी मुख्यालय में दफ्तर में दे दिया गया है और मंगलवार को उनके दफ्तर के बाहर उनकी नेमप्लेट भी लगा दी गई।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम बुलाई गई कांग्रेस महासचिवों और विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में भी प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाई जाएगी। राहुल ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें भी लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »