29 Mar 2024, 13:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने किसानों की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास किया : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2019 4:11PM | Updated Date: Feb 3 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश के किसान लंबे समय से संकटग्रस्त हैं और उनकी उन्नति के कोई खास प्रयास नहीं हुए हैं। सिंह ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास किया है और पहली बार किसानों को उनकी फसलों की लागत का डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया है। मौसम की अनिश्चितता पर अंकुश लगाने के लिए फसल बीमा योजना को लागू किया गया है तथा खाद और बीज की उपलब्धतता सुनिश्चित की गयी है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के प्रावधान को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की उम्मीदें मोदी सरकार से बढ़ी हैं और उन पर खरा उतरना उसकी नैतिक जिम्मेदारी है।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2009 में चुनिंदा किसानों के 57 हजार करोड़ रुपये के रिण माफ किये थे जबकि किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने से सरकार पर हर साल 75 हजार करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांगेस ने केवल एक बार किसानों का रिण माफ किया था जबकि किसानों की आर्थिक सहायता योजना का लाभ उन्हें हर साल मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि देश में फसलों के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत हिस्सा चावल और गेहूं की पैदावार का है और इसकी खरीद के लिए भाजपा शासित राज्यों में बेहतर व्यवस्था की गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »