28 Mar 2024, 14:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 10:04AM | Updated Date: Jan 28 2019 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की मेक इन इंडिया पहल पर बनाई गई पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन 18 का नाम ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ होगा और यह  ट्रेन अगले माह के मध्य में दिल्ली से बनारस के बीच चलने लगेगी।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यहां बताया कि ट्रेन के परिचालन के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त की मंजूरी मिल गई है और वह कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर ट्रेन के उद्घाटन की अनुमति लेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन 18 महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुई है। भारत की एक वंदनीय उपलब्धि है। इसलिए इस ट्रेन का नाम ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ रखा गया है।
 
रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना होकर दो बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में तीन बजे रवाना होकर रात 11 बजे नयी दिल्ली आयेगी। रास्ते में ट्रेन कानपुर और इलाहाबाद जंक्शन पर रुकेगी।  संसद के बजट सत्र के बाद फरवरी मध्य में ट्रेन के चलने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »