29 Mar 2024, 16:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कड़ाके ठंड से कांप उठी दिल्ली, कश्मीर में -28.7 डिग्री तापमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2019 1:39PM | Updated Date: Jan 27 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सर्द और धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सकल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 पर पहुंच गया। शहर की समग्र वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। उधर जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में रविवार को द्रास राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शनिवार को द्रास में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे रहा, जो कि शून्य से 10.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और मौसम अगले तीन दिनों तक शुष्क रहने के आसार हैं। रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 13 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 12 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 20.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, कटरा में 3.8 डिग्री, बटोटे में शून्य से 2.7 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 400 मीटर रही। कोहरे के कारण रविवार सुबह राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »