29 Mar 2024, 06:10:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने प्रियंका को बनाया कांग्रेस महासचिव, पूर्वांचल का दिया प्रभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 2:15PM | Updated Date: Jan 23 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 2019 आम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दाव खेला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बड़ी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी ने प्रियंका पर पूर्व उत्तर प्रदेश के प्रभार का भी दायित्व सौंपा है।  
 
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव चला है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी अब आधिकारिक तौर पर राजनीति में आ गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।
 
आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकतार्ओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में शामिल करने की मांग जारी थी, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »