29 Mar 2024, 15:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

1984 सिख विरोधी दंगा : सज्जन कुमार की पेशी के लिए कोर्ट ने जारी किया वारंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 2:35PM | Updated Date: Jan 22 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को 28 जनवरी को पेश करने के लिए मंगलवार को वारंट जारी किया। जिला न्यायाधीश पूनम ए बांबा ने कुमार की पेशी को लेकर यह वारंट तब जारी किया जब तिहाड़ जेल के अधिकारी उन्हें आज पेश नहीं कर पाए। 
 
दंगों के एक अन्य मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से कुमार तिहाड़ जेल में बंद हैं। निचली अदालत में चल रहे इस दूसरे मामले में तीन व्यक्तियों - कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता और वेद प्रकाश पर दंगे भड़काने एवं हत्या के आरोप हैं। इन सभी पर ये आरोप सुल्तानपुरी में सुरजीत सिंह की हत्या के संबंध में तय किए गए हैं। 
 
ये दंगे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर, 1984 को हत्या किए जाने के बाद भड़के थे।  प्रत्यक्षदर्शी चम कौर ने पिछले साल 16 नवंबर को अदालत के सामने कुमार की उस व्यक्ति के तौर पर पहचान की थी जिसने सिखों को मारने के लिए भीड़ को तौर पर उकसाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »