29 Mar 2024, 17:20:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साल के पहले मन की बात के लिए मोदी ने माँगे सुझाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 7:02PM | Updated Date: Jan 19 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को साल के पहले ‘मन की बात’ में लोगों से संवाद करेंगे जिसके लिए उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे हैं। यह इस साल का पहला और कुल 52वाँ ‘मन की बात’ कार्यक्रम होगा। यह एक मासिक कार्यक्रम है जिसके तहत प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से लोगों से संवाद करते हैं। श्री मोदी ने इसके बारे में शनिवार को ट्वीट कर कहा ‘‘वर्ष 2019 की पहली ‘मन की बात’ का प्रसारण इस महीने की 27 तारीख को होगा। इसके लिए आप अपने विचार तथा सुझाव भेजें। अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 पर कॉल करें। आप अपने विचार माइजीओवी के ओपन फोरम या नमोऐप पर भी साझा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के अन्य चैनलों तथा दूरदर्शन पर भी किया जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »