29 Mar 2024, 19:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TMC की रैली पर PM मोदी का हमला - ये महागठबंधन मेरे नहीं देश के खिलाफ है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 5:45PM | Updated Date: Jan 19 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलवासा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मेगा रैली पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने जबरदस्त हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से डरकर सारे एक हो गए हैं। पीएम ने सिलवासा में एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बत कही। 
 
उन्होंने कहा कि हमारी नीयत देश के विकास की है। हम देश के विकास के लिए काम करते हैं। परिवार के विकास की न तो हमारी नीति है और न इरादा है। मोदी ने कहा कि ये महागठबंधन की कोशिश मोदी के खिलाफ ही नहीं बल्कि देश की जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इनकी दुनिया अपने परिवार, भाई-भतीजे को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। इन लोगों की दुनिया मोदी से नफरत से शुरू होती है मोदी को गालियां देकर खत्म हो जाती है। 
 
उन्होंने कहा कि मेरी दुनिया सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प के साथ शुरू होती है और उन्हीं पर खत्म होती है। पीएम ने कहा कि जिस बंगाल में राजनीतिक दल को कार्यक्रम करने से रोक लगा दी जाती हो, लोकतंत्र का गला घोंट दिया जाता हो, जब वहां लोकतंत्र बचाने की बात होती है तो मुंह से निकलता है वाह क्या सीन है। 
 
पीएम ने सिलवासा में एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद कहा कि हमारी नीयत देश के विकास की है। उन्होंने कहा, हम देश के विकास के लिए काम करते हैं। परिवार के विकास की न तो हमारी नीति है और न इरादा है। पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, यही साफ नीयत और स्पष्ट नीति इनको जरा खटक रही है। इनको तकलीफ हो रही है। इन्हें दिक्कत है कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों कर रहा है।
 
पीएम ने कोलकाता में विपक्ष की रैली पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, जिस पश्चिम बंगाल में राजनीति दल को उसका कार्यक्रम करने के लिए रोक लगा दी जाती हो। लोकतंत्र का गला घोंट दिया जाता हो, वे वहां एकत्र होकर लोकतंत्र बचाने का भाषण देते हैं। लोकतंत्र का गला घोंटने वाले, पंचायत के चुनाव में नामांकन करने वालों को मौत के घाट उतारने वाले जब लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं तो मुंह से निकलता है, वाह क्या सीन है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »