16 Apr 2024, 14:42:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TMC रैली : जिग्नेश बोले - BJP की हार सुनिश्चित करेगा महागठबंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 2:18PM | Updated Date: Jan 19 2019 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली में कई विपक्षी दलों का एकसाथ आना आगामी लोकसभा चुनाव में बदलाव का संदेश देता है। ‘ब्रिगेड परेड ग्राउंड’ में विपक्ष की महारैली को संबोधित करते हुए मेवानी ने कहा कि ‘महागठबंधन’ आरएसएस और भाजपा की हार सुनिश्चित करेगा। गुजरात से निर्दलीय विधायक ने कहा, ‘भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में गरीबों, अल्पसंख्यकों और दलितों के शोषण से देश अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है।
 
उन्होंने उम्मीद जतायी कि केन्द्र में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनने पर वह संविधान के पालन को सुनिश्चित करेगा और देश एक सच्चा समाजवादी गणराज्य बन जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ महारैली में बीजू जनता दल (बीजद) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के महारैली में हिस्सा लेने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »