28 Mar 2024, 18:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता की रैली में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत पर BJP कर सकती है कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 2:14PM | Updated Date: Jan 19 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। कोलकाता में मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए विपक्ष पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी कार्रवाई के संकेत दिए। रूडी ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए इतने लोग मंच पर एकजुट हुए हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ मोदी सरकार को हटाना है।
 
कोलकाता में ममता बनर्जी के मेगा शो में जुटे विपक्ष के दिग्गजों पर बीजेपी ने करारा पलटवार किया है। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इस महारैली को सिद्धांतविहीन लोगों के एकजुट होने की कोशिश बताया। उन्होंने रैली में पहुंचे बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी रूडी ने जमकर तंज चलाए। इस महारैली में वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर तंज चलाए। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा के रैली में शामिल होने पर रूडी ने जल्द ही पार्टी की तरफ से उन पर कार्रवाई के संकेत दिए। रूडी ने कहा, शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी अपना संज्ञान ले चुकी है। कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा बहुत बढ़ गई है। मैं ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह जरूर कहना चाहता हूं कि यह पार्टी और जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का काम है। 
 
रूडी ने रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि इस रैली में जुटनेवालों का कोई सिद्धांत नहीं है। बीजेपी सांसद ने कहा, ये वो लोग हैं जो सिर्फ  एक व्यक्ति के खिलाफ अपने स्वार्थों के कारण एकजुट हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए इनका जमघट लगा है लेकिन इन्हें समझ लेना चाहिए कि जनता समझदार है और इनके झांसे में नहीं आने वाली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »