28 Mar 2024, 22:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसी साल शुरू होगी अंतरिक्ष यात्रियों की चयन प्रक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 2:20PM | Updated Date: Jan 18 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के पहले मानव-अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों की चयन की प्रक्रिया, जिस मॉड्यूल में अंतरिक्षयात्री रहेंगे उसका परीक्षण और इस मिशन में इस्तेमाल होने वाले अंतरिक्ष यान को मानवयुक्त मिशन के अनुकूल बनाने का काम इसी साल शुरू हो जाएगा। 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दिसंबर 2021 तक तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 350-400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थिति कक्षा में भेजने की योजना बनाई है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. शिवन ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया इसी साल शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह एक सतत चयन होगा। प्रशिक्षण और चयन साथ-साथ चलेगा। प्रशिक्षण के हर चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंतरिक्ष यात्री ही अगले चरण में जा पाएंगे। 
 
इसरो के वैज्ञानिक सचिव उमामहेश्वरन आर. ने बताया कि पहले चरण के लिए 10 से 15 के बीच अंतरिक्ष यात्रियों का चयन होगा। इनमें से प्रशिक्षण के हर चरण में छँटते-छँटते अंत में तीन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया जाएगा। डॉ. शिवन ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के चयन और प्रशिक्षण के लिए दूसरे देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी, क्योंकि भारत के पास इस क्षेत्र में अनुभव नहीं है। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि इसमें अमेरिका, रूस या चीन की मदद ली जा सकती है, क्योंकि अबतक इन्हीं तीन देशों ने अंतरिक्ष में मानव को भेजने की उपलब्धि हासिल की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »