28 Mar 2024, 19:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 12:03PM | Updated Date: Jan 13 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। कोविंद ने ट्वीट किया - गुरु गोविंद सिंह जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्‍­य, न्याय एवं करुणा के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविंद सिंह जी के कार्य और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरणा देती हैं। मोदी ने ट्विटर पर लिखा - श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु होने के साथ एक आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »