28 Mar 2024, 21:47:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी पर कसा तंज, बोले- बंद करें यह जुमलेबाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 10:41AM | Updated Date: Jan 12 2019 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मोदी नीत केंद्र सरकार पर 10 फीसदी आरक्षण, सीबीआई मामला और विपक्षी नेताओं खासतौर पर राजद नेता लालू प्रसाद के खिलाफ ‘ प्रतिशोध की राजनीति’ को लेकर हमला बोला।  अभिनेता से राजनीतिक नेता बने सिन्हा ने ट्विटर पर बिना नरेंद्र मोदी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया। सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं।  
 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बधाई हो सर, आपकी मंशा की काफी सराहना किए जाने की जरूरत है और इस बात से पूरा विपक्ष भी सहमत होगा, भले ही कुछ संशयों के साथ। यह मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच चुका है। उम्मीद और प्रार्थना की जानी चाहिए कि यह विभिन्न विधानसभा और न्यायिक जांच निकल जाएगा।‘’
 
मोदी के सप्ताहिक रेडियो प्रसारण की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से आपको मन की बात में बादशाहत हासिल है। लेकिन हमें दिल की बात नहीं भूलनी चाहिए। बंद करें यह जुमलेबाजी।' ऐसी खबरें हैं कि सिन्हा को आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलेगा और वह राजद या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »