29 Mar 2024, 01:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 4:44PM | Updated Date: Jan 10 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली आज भारत की यात्रा करेंगे। ग्यावली आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार ग्यावली रायसीना डायलॉग के मंच को संबोधित करेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस साल के रायसीना डायलॉग का विषय ‘ए वर्ल्ड रिऑर्डर: न्यू ज्योमेट्रिक्स, फ्लूड पार्टनरशिप, अनसर्टन आउटकम्स’ है। इस यात्रा के दौरान ग्यावली नई दिल्ली में उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगे। उनका शुक्रवार को स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले बुधवार रायसीना डायलॉग में सेना प्रमुख बिपिन रावत, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई अन्य लोगों ने भी शिरकत की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »