18 Apr 2024, 08:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा बढ़ाई गई, बुलेटप्रुफ वाहन दिए गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 10:15AM | Updated Date: Jan 10 2019 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा बढ़ाये जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ऐसा उन्हें मिली धमकियों के मद्देनजर किया गया है। सिद्धू के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि राज्य सरकार ने सिद्धू को एक बुलेटप्रुफ वाहन भी मुहैया कराया है। नवम्बर 2018 में कांग्रेस ने सिद्धू की जान पर ‘खतरे की आशंका बढ़ने’ का उल्लेख करते हुए उनके लिए सीआईएसएफ की सुरक्षा मांगी थी।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा था क्योंकि सिद्धू पार्टी के लिए पंजाब के बाहर चुनाव प्रचार करने वाले थे। सुरजेवाला ने अपने पत्र में लिखा था, ‘सिद्धू जानेमानी राजनीतिक हस्ती और पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने पंजाब में ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है। उनको पूरे देश में लोग प्यार करते हैं।’
 
आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में सिद्धू के जाने पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में अपना बचाव करते हुए सिद्धू ने कहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के कहने पर पाकिस्तान गए थे। इसके बाद से ही विरोधियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया था।इस पर पंजाब सरकार के मंत्रियों ने सिद्धू से नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफा देने को कहा था।
 
पंजाब सरकार के तीन मंत्रियों- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कैबिनेट से सिद्धू का इस्तीफा मांगा था। जबकि अरुणा चौधरी ने कहा कि सिद्धू की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और अवांछित थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »