28 Mar 2024, 21:11:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ आज करेगी सुनवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 10:11AM | Updated Date: Jan 10 2019 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या विवाद केस को लेकर अहम सुनवाई होगी। उच्चतम न्यायालय के पांच जजों की संविधान पीठ राजनीतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुबह 10.30 बजे से सुनवाई करेगी।
 
इस पीठ में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति उदय यू ललित और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ शामिल हैं। यह पीठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »