25 Apr 2024, 11:20:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ का प्रयास विफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 5:38PM | Updated Date: Jan 8 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मंगलवार को  गोलीबारी हुई तथा भारतीय सैनिकों ने जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में  नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को विफल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया  कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने सोमवार रात आर. एस. पुरा और अरनिया सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी और कुछ राउंड गोलियां चलाई।

दूसरी तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गोलीबारी की। दोनों पक्षों  की ओर से 15-20 मिनट तक गोलियां चलती रही। बीएसएफ जवानों ने इस बीच घुसपैठ को विफल करते हुए संदिग्धों को वापस लौटने को विवश कर दिया। इससे पहले रविवार को बीएसएफ ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी के बीच घुसपैठ को विफल किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »