28 Mar 2024, 15:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में सपा-बसपा का हंगामा - कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 12:33PM | Updated Date: Jan 8 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए जरूरी कागजात पटल पर रखवाएं तो सपा के नेता रामगोपाल यादव बोलने के लिए खड़े हो गए। इस पर  नायडू ने कहा कि कुछ सदस्यों ने नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं जिन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। 
 
इसके बाद सपा और बसपा के सदस्य अपने अपने स्थान पर खड़े हो गए और जोर-जोर से बोलने लगे। सभापति ने शोर शराबे की स्थिति को देखते हुए 10 मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही दो बजे तक लिए स्थगित कर दी। इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि नहीं बढ़ाने की मांग की जिसका सभापति ने कोई जवाब नहीं दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »