26 Apr 2024, 04:30:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेदेपा के शिव कुमार ने ‘वेल’ में बजाया टेप, किया डांस, कार्यवाही स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 4:08PM | Updated Date: Jan 7 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेलुगुदेशम् पार्टी (तेदेपा) के सदस्य एन. शिवकुमार की अजीबो-गरीब हरकतों के कारण आज आज लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं सका और दो मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई पूर्व अभिनेता तथा राजनेता एम.जी. रामचंद्रन की पोशाक में सदन में आए शिवकुमार अचानक हाथ में चाबुक लिये सदन के बीचों-बीच आ गये और अपने-आप को चाबुक मारने लगे।

उन्होंने लोकसभा सचिव की मेज पर एक टेपरिकॉर्डर रखा और रामचंद्रन की फिल्म का गाना बजाकर डांस करने लगे। कई सदस्यों ने इस पर आपत्ति की। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव भी कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शिवकुमार के हंगामे के बीच किसी को कुछ बोलने का मौका नहीं मिला।

इन सबके बीच अध्यक्ष ने दो मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि सत्र की शुरुआत से ही तेदेपा सदस्य आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं और लगातार सदन की बीचों-बीच आकर हंगामा कर रहे हैं। इसके कारण पार्टी के 12 सदस्य पहले ही सदन से निलंबित हैं। तेदेपा के लोकसभा कुल 15 सदस्य हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »