29 Mar 2024, 18:58:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज से तीन दिन की भारत यात्रा पर जापानी विदेश मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 11:58AM | Updated Date: Jan 7 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत आएंगे। सूत्रों के अनुसार कोनो अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर बात करेंगे। वह 8 जनवरी को भारत जापान मैत्री मंच की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बीच सूत्रों ने बताया कि नॉर्वे की प्रधानमंत्री सुश्री एर्ना सोलबर्ग भी इस हफ्ते भारत की यात्रा पर आएंगी। वह भारत-नॉर्वे व्यापार सम्मेलन को संबोधित करेंगी और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम के हिस्से के रूप में गाजियाबाद के निठोरा में एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा करेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »