28 Mar 2024, 23:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने शाह के खिलाफ किया था षड़यंत्र : स्मृति ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 10:48AM | Updated Date: Jan 2 2019 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2010 में सत्ता का दुरुपयोग कर गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था और लंबे समय तक उन्हें प्रताड़ित कराया।
 
ईरानी ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत के हाल में आए फैसले से स्पष्ट हो गया कि शाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर सीबीआई ने शाह को गिरफ्तार किया था और उसी दिन आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया था। कांग्रेस ने  सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को समाप्त करने का षडयंत्र  किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »