26 Apr 2024, 00:37:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फौज की चौकस निगाहों के लिए बन रही है डिवाइस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 10:40AM | Updated Date: Jan 2 2019 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमाओं पर तैनात जवान पल-पल अपनी आखों से निगरानी करते हैं कि कहीं दुश्मन कोई नापाक हरकत ना करे। लगातार एक ही जगह पर देखना कई बार मुश्किल भी होता है लेकिन निगाहों को पल भर के लिए भी इधर उधर नहीं कर सकते। ऐसे में जवानों की निगेहबान एक डिवाइस बन रही है।
 
यह डिवाइस ठीक उसी तरह निगरानी करती है जैसे किसी फौजी की निगाह। अगर जवान की नजर कभी इधर-उधर हो भी गई तो यह डिवाइस ठीक उस फ्रेम पर नजरें रखती है और वहां जरा सी भी संदिग्ध हरकत होने पर तुरंत जवान को अलर्ट करती है। यह अलर्ट जवान के हाथ पर बंधी एक दूसरी डिवाइस में वाइब्रेशन के जरिए होता है। इससे सीमा पर और मुश्किल भरे हालात में देश की सुरक्षा में डटे जवानों की मुश्किलें कुछ आसान होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »