20 Apr 2024, 03:56:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में आज भी हंगामा - कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 2:09PM | Updated Date: Dec 27 2018 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग, तमिलनाडु में कावेरी बांध के निर्माण और बुलंदशहर हिंसा सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गुरूवार राज्यसभा की कार्यवाही शुरु होने के करीब 10 मिनट बाद ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरु होने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उच्च सदन के पूर्व सदस्यों एन. राजंगम और जय नारायण निषाद के निधन की जानकारी सदन को दी। इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत दोनों पूर्व सदस्यों के सम्मान में कुछ देर का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजंगम ने उच्च सदन में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था जबकि निषाद ने उच्च सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »