29 Mar 2024, 21:27:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बेंगलुरु। कर्नाटक के पिछड़े इलाकों में 'जननी मां' के नाम से मशहूर सुलागिट्टी नरसम्मा का मंगलवार शाम 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी सुलागिट्टी 15 हजार से अधिक महिलाओं का बिना किसी चिकित्सकीय सहयोग सुरक्षित प्रसव कराने के लिए जानी जाती हैं। नरसम्मा के अभूतपूर्व योगदान के कारण उन्हें कई बड़े सम्मान मिले थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »