29 Mar 2024, 12:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने किसानों को किया सलाम, कहा - आप हो तो हम हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 5:55PM | Updated Date: Dec 23 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान दिवस पर देश के अन्नदाताओं को सलाम करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हर संभव कोशिश करने का वादा किया है। राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट कर कहा - हमारे किसानों के आने वाले कल को सुरक्षित करने के लिए मैं वो हर कोशिश करने वाला हूं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बने यह सिर्फ वादा नहीं, मेरा कर्तव्य भी है। किसान दिवस के अवसर पर देश के किसानों को सलाम! आप हो तो हम हैं।

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसकी सरकार बनने के बाद उसने तीनों राज्यों में इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी। इस मुद्दे पर राहुल केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को घेरते हुए कहा चुके हैं कि वह सिर्फ पूंजीपतियों के कर्ज माफ करती है किसानों के नहीं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को हर साल किसान दिवस मनाया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »