29 Mar 2024, 12:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने किया अग्नि-IV का सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 3:18PM | Updated Date: Dec 23 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से रविवार सुबह 8:30 बजे परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-IV बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।  इश मिसाइल की रेंज 4 हजार किलोमीटर है और यह पूरे पाकिस्तान, चीन और इसके साथ ही यूरोप तक मार करने में सक्षम है। इसके अलावा यह एक टन वजन का परमाणु हथियार भी ढो सकती है। अग्नि-IV का डिजाइन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है और इसका वजन 17 हजार किलोग्राम और लंबाई 20 मीटर है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस मिसाइल का इंजन काफी शक्तिशाली है।  इसका इस्तेमाल स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड द्वारा किया जा सकेगा। अग्नि-IV जमीन से जमीन पर वार करने वाली मिसाइल है।
 
कुछ दिनों पहले भारत ने डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से ही परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल परीक्षण किया था। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली, स्वदेश में विकसित इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है। अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है और इसकी लंबाई 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी है। ये मिसाइल 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस श्रृंखला की अन्य मिसाइलों के उलट अग्नि 5 मार्ग एवं दिशा-निर्देशन, विस्फोटक ले जाने वाले शीर्ष हिस्से और इंजन के लिहाज से सबसे उन्नत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »