19 Apr 2024, 18:00:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं 11 महिलाएं - पम्बा में भारी तनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 11:42AM | Updated Date: Dec 23 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल में सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में फिर से विवाद खड़ा हो गया है। भगवान के दर्शन करने के लिए 11 महिलाएं सबरीमाला में पहुंची है। जिसकों लेकर तनाव का माहौल है। इन महिलाओं ने राज्य के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को चिठ्ठी भेजकर मांग की है कि उन्हें मंदिर में जाने दिया जाए और उचित सुरक्षा भी दी जाए। महिलाओं के समूह को जानकारी दी गई है कि उनकी इस मांग को स्थानीय पुलिस प्रशासन को बता दिया गया है। 50 साल से कम उम्र की करीब 11 महिलाएं सबरीमाला में हैं।
 
कई श्रद्धालु उनका विरोध कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले 10 से 50 साल तक की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक थी। परंपरा अनुसार लोग इसका कारण महिलाओं के पीरियड्स यानि मासिक धर्म को बताते हैं क्योंकि मंदिर में प्रवेश से 40 दिन पहले हर व्यक्ति को तमाम तरह से खुद को पवित्र रखना होता है और मंदिर बोर्ड के अनुसार पीरियड्स महिलाओं को अपवित्र कर देते हैं। ऐसे में लगातार 40 दिन खुद को पवित्र रखना संभव नहीं है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »