18 Apr 2024, 15:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा में आठवें दिन भी हंगामा - कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 1:01PM | Updated Date: Dec 21 2018 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अलग-अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज लगातार आठवें दिन बाधित रही और एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक गुरुवार 27 दिसंबर को होगी। प्रश्नकाल के दौरान एक बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर 12 बजे जब दोबारा शुरू हुई तो कांग्रेस, अन्नाद्रमुक और तेलुगुदेशम् पार्टी (तेदेपा) के कई सदस्य अपनी-अपनी मांगों को लेकर अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए तथा नारेबाजी करने लगे। उन्होंने हाथों में अपनी मांगे लिखी तख्तियां और पोस्टर भी लिए हुए थे। कांग्रेस के सदस्य राफेल विमान सौदे की संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग कर रहे हैं। 

तेदेपा सदस्य आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं जबकि अन्नाद्रमुक के सदस्य कावेरी नदी पर बाँध निर्माण का विरोध कर रहे हैं। हंगामे के बीच ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कई सदस्यों ने क्रिसमस के मौके पर 24 और 26 दिसंबर को भी सदन की बैठक नहीं करने का अनुरोध किया है।

इसके बाद अध्यक्ष ने सभा की सहमति से 24 और 26 दिसंबर को सदन में अवकाश की घोषणा की। महाजन ने हंगामे के बीच शून्य काल शुरू किया और कुछ सदस्यों ने अपनी बात भी रखी। लेकिन, हंगामा बढ़ने के कारण 12.15 बजे उन्होंने सदन की कार्यवाही गुरुवार 27 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »