23 Apr 2024, 13:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस को बड़ा झटका - मायावती-अखिलेश ने 2019 के लिए किया गठबंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 2:23PM | Updated Date: Dec 19 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए उत्तर प्रदेश में बनाए गए महागठबंधन में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी को शामिल ही नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव और मायावती ने सीटों के बंटवारे से पहले कांग्रेस से बात तक नहीं की। 
 
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद ऐसा माना जा रहा था कि यूपी में बनने वाले गठबंधन में उसकी दावेदारी मजबूत होगी। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने का फैसला लगभग ले लिया है। दोनों ही दलों ने सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला भी तय कर लिया है और इसका औपचारिक ऐलान बसपा सुप्रीमो मायावती के बर्थडे यानी 15 जनवरी को किया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »