29 Mar 2024, 12:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रवासियों को शरण देना मानवीय दायित्व : ममता बनर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 4:40PM | Updated Date: Dec 18 2018 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ के मौके पर कहा कि प्रवासियों को शरण देना मानवीय दायित्व है। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल में शरण लेने के इच्छुक लोगों का अपनी क्षमता के अनुसार पूरा ध्यान रखेगी।
 
बनर्जी ने ट्वीट किया - आज ‘अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ है। प्रवासियों को शरण देना हमारा मानवीय दायित्व है। हम बंगाल में शरण लेने के इच्छुक लोगों का अपनी क्षमता के अनुसार पूरा ध्यान रखेंगे। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के अंतिम मसौदे से 40 लाख लोगों को बाहर किए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख केन्द्र की भाजपा-नीत सरकार की कटु आलोचन करती रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »