19 Apr 2024, 13:50:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संसद में हंगामे पर बोलीं सुमित्रा महाजन - हम स्कूली बच्चों से भी गए-गुजरे हो गए हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 4:24PM | Updated Date: Dec 18 2018 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में पांच दिनों से विभिन्न मुद्दों पर चले आ रहे हंगामे से नाराज लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को सदस्यों से कहा कि क्या हम स्कूली बच्चों से भी गए-गुजरे हो गए हैं। सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर भाजपा, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, तेदेपा सदस्य अपने अपने मुद्दों को लेकर शोर शराबा कर रहे थे। कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, तेदेपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे थे।
 
इस पर सुमित्रा ने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि यह वर्तमान लोकसभा का आखिरी पूर्ण सत्र है और आप लोगों के अपने अपने मुद्दे हैं। संसद चर्चा के लिए है और सरकार चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन शोरगुल सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आपके मुद्दे हैं तो मैं खुद सरकार से कहूंगी कि चर्चा कराई जाए। लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि विदेश के शिष्टमंडल आते हैं और लोग पूछते हैं कि आपके यहां क्या हो रहा है। स्कूली बच्चों के संदेश आ रहे हैं कि हमारे स्कूल बेहतर चलते हैं। क्या अब हम स्कूली बच्चों से भी गए-गुजरे हो गए हैं?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »