29 Mar 2024, 12:04:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ट्रक-वैन की टक्कर - 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 12:18PM | Updated Date: Dec 9 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन में भीषण टक्कर हो गई। इसमें सात महिलाओं और दो नाबालिगों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब 14 लोगों को लेकर जा रही वैन रात करीब 9:30 बजे कोरपना-वानी रोड से गुजर रही थी। चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने बताया कि शुरुआती सूचना के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। मौके पर मौजूद रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में सात महिलाएं, वैन ड्राइवर, तीन साल का एक बच्चा और एक अन्य नाबालिग मारे गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »