19 Apr 2024, 09:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : मलाड इलाके में लगी भीषण आग, प्‍लाजा मॉल को भारी नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 1:55PM | Updated Date: Nov 20 2018 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में आग के कारण सेंटर प्‍लाजा मॉल को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मुंबई के मलाड इलाके में भीषण आग लगने की खबर है। मलाड का सेंटर प्लाजा मॉल आग में चपेट में आया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आयी है लेकिन भारी नुकसान की बात बताई जा रही है। फिलहाल आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ा मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए ताबरतोड़ कोशिश की जा रही है।
 
दो दिन पहले ही महाराष्‍ट्र के मुम्बई के मदनपुरा इलाके में भीषण आग लग गई थी। एक गारमेंट शॉप में लगी आग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आग की जानकारी तत्‍काल दमकल विभाग को दी। इसके बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल कर ली गयी थी। आज के इस भीषण आज के कारण आर्थिक क्षति की बात बताई जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »