26 Apr 2024, 04:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र: वर्धा में सेना के हथियार डिपो में धमाका, 4 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 10:03AM | Updated Date: Nov 20 2018 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के वर्धा में सेना के हथियार डिपो में जबरदस्त धमाके के कारण चार लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मसलन मुकम्मल जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पायी है लेकिन इस धमाके को बेहद गंभीर बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की पूरी आशंका है।
 
धमाका मंगलवार सुबह सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में हुआ। यह सैन्य हथियार डिपो वर्धा के सोनेगांव अंबाजी गांव में स्थित है। अंबाजी गांव वर्धा शहर से 18 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। यहां के जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग जख्मी हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। सेंट्रल एम्युनिशन डिपो सैन्य क्षेत्र है और हथियार डिपो में इसे सबसे बड़ा माना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »