29 Mar 2024, 18:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के साहापुर में एक कार ने शनिवार को सुबह खिनवली पुल पर खड़े लोगों को रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार सुबह सात बजे हुई और हादसे के समय पीड़ित नासिक तथा गोती जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। मृतकों के नाम श्रीराम पातोले (45), दौलत दार्ने (36) तथा आदित्य नवगिरे (16) हैं। अभी तक एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।  दुर्घटना में घायल हुए लोगों को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »