20 Apr 2024, 20:12:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल के करीबी पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 10:52AM | Updated Date: Oct 28 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे/मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के करीबी और उसे अस्पताल में 'स्पेशल ट्रीटमेंट' देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अपने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि इकबाल कासकर को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था और सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
 
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दांत और ब्लड सुगर लेवल के इलाज के लिए गुरुवार को कासकर 10 घंटे के लिए अस्पताल में ऐडमिट हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते देखा गया। साथ ही उसने बिरयानी खाई और पुलिसवालों के सामने ही सिगरेट भी पी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »