28 Mar 2024, 14:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM फडणवीस की पत्नी ने ली खतरनाक सेल्फी, देखकर सभी रह गए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:22AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों युवाओं में सेल्फी लेने का शोक बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन कई बार लोग सेल्फी लेने की होड़ में खतरे को न्योता दे देते हैं। ऐसा ही कुछ किया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने। उन्होंने एक सेल्फी के लिए अपनी जान तक को खतरे में डाल दिया। दरअसल देश के पहले स्वदेशी क्रूज आंग्रीया का शुभांरभ किया गया। शिप को फ्लैग आॅफ करने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और फड़नवीस क्रूज पर पहुंचे। उनके साथ अमृता फड़नवीस भी शामिल हुई लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी हैरान रह गए। 
 
सुरक्षाकर्मी मना करते रहे, लेकिन नहीं मानीं
अमृता फडणवीस सेल्फी लेने के लिए क्रूज के आखिरी छोर पर बैठ गईं। जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारी उनके पीछे भागे और उनसे वहां से उठने की गुजारिश की लेकिन वह किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि अमृता किस तरह खतरों से खेल कर सेल्फी ले रही है। 
 
वीडियो सामने आया
अमृता फडनवीस का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सेल्फी के लिए सुरक्षा घेरे को भी तोड़ दिया। यह वीडियो एक क्रूज का है। वीडियो में यह दिख रहा है कि वे एक क्रूज पर सवार होकर समंदर में घूम रही हैं। यहां वे सुरक्षा लाइन को पार कर क्रूज के किनारे पर चली जाती हैं और सेल्फी लेती हैं। इस दौरान उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी कई बार उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। इसके बावजूद वे सेल्फी लेती रहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »