29 Mar 2024, 13:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में गणेश मूर्ति विसर्जन में 18 लोग डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:10AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में गणेश उत्सव के आखिरी दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान रविवार को करीब 18 लोग डूब गए। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इसके अलावा विसर्जन के दौरान मुंबई के चारकोप इलाके में मूर्ति गिरने से 17 लोग भी हो गए। वहीं कोलहापुर में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। 

बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने जोर से गाना बजाने को लेकर लोगों को मना किया था, जिसके बाद पुलिस और वहां मौजूद लोगों में झड़प हुई। महाराष्ट्र पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़, जालना और पुणे (ग्रामीण) जिले में प्रत्येक से तीन, सतारा एवं भंडारा दोनों से दो-दो और पिंपरी-चिंचवड़ (पुणे की बाहरी सीमा पर), बुलढाणा, नांदेड़ और अहमदनगर से एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एक व्यक्ति मुंबई के कंजूरमार्ग इलाके में एक झील में डूब गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »