23 Apr 2024, 23:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणेश विसर्जन के लिए मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:31PM | Updated Date: Sep 22 2018 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश के विसर्जन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार मुंबई समेत पूरे राज्य में पुलिस, एसआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स, होमगार्ड, फोर्स वन, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और नौसेना के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे ताकि शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन संपन्न हो सके। इसके अलावा ड्रोन की भी मदद ली जायेगी। मुंबई में गिरगांव चौपाटी, जूहू चौपाटी, शिवाजी पार्क और लालबाग में ड्रोन की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सदस्य भी विसर्जन में मदद करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »