29 Mar 2024, 10:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मुंबई के परेल इलाके में आज सुबह करीब पौने नौ बजे एक पेंट के गोदाम में आग लग गई गई। अग्निशमन दल के अनुसार दमकल की 12 गाडियां, पानी के छह टैंकर और दो एंबुलेंस घटनास्थल पर थे। दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सुबह का समय होने के कारण रास्ते में जाम होने के कारण दमकल की गाडियों में पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई। पेंट का गोदाम होने के कारण आग तेजी से भड़क गई हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पिछले सप्ताह चेंबूर इलाके स्थित भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) के रिफायनरी संयंत्र में बॉयलर फटने से भीषण आग लगी थी जिसमें 45 कर्मचारी घायल हो गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »