19 Apr 2024, 07:27:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीरव मोदी के ठिकानों पर छापे, संपत्तियां जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 6:53PM | Updated Date: Feb 24 2018 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी एवं उसके समूह की 523 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को जब्त कर लिया। निदेशालय ने नीरव मोदी और उसके समूह की एक पेंटहाउस और एक फार्महाउस समेत कई संपत्तियों का आज जब्त कर लिया। कुल मिलाकर नीरव एवं उसकी कंपनियों की 523.72 करोड़ रुपये की 21 अचल संपत्तियों के खिलाफ काले धन को वैद्य बनाने के तहत कार्रवाई की गई है।
 
जब्त की गई अन्य संपत्तियों में पुणे में छह आवासीय परिसर, दस कार्यालय परिसर और दो फ्लैट, मुंबई के अलीबाग में एक सौर ऊर्जा संयंत्र एवं एक फार्महाउस और अहमदनगर जिले के करजत में 135 एकड़ जमीन शामिल हैं। निदेशालय ने नीरव मोदी और उनके समूह की अब तक कुल  6393 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले निदेशालय कीमती रत्न, हीरा, आभूषण, शेयर, बैंक जमा पूंजी, कीमती कारें और घड़यिां बरामद कर चुका है। जांच एजेंसी ने विदेश फरार हो चुके नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को 26 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »