19 Apr 2024, 10:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई तट के समीप डूबा जहाज, चालक दल समेत सभी सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 5:23PM | Updated Date: Nov 22 2017 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय नौवहन निगम (एससीआई) का एक आपूर्ति जहाज मंगलवार शाम मुंबई तट के समीप समुद्र में डूब गया। नौवहन महानिदेशक मालिनी शंकर ने यहां पीटीआई भाषा से कहा कि एससीआई रत्ना के चालक दल के सभी 16 सदस्यों को बचा लिया गया है।उन्होंने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ।एससीआई चेयरमैन कैप्टन अनूप शर्मा ने कहा कि दुर्घटनास्थल के समीप एक अन्य जहाज ने तुरंत सभी क्रू सदस्यों को बचा लिया।
 
शर्मा ने बताया कि जहाज शहर से करीब 100 समुद्री मील दूर पश्चिम में साढ़े सात बजे डूब गया। समुद्र की गहराई 70-80 मीटर थी।उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं लेकिन शुरुआती जांच में इंजन कक्ष में पानी घुसने को जहाज के डूबने का संभावित कारण बताया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि इस बात की विस्तृत जांच की जाएगी कि कैसे पानी इंजन में घुसा। उन्होंने बताया कि जहाज नया था और उसकी सभी आवश्यक जांच की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »