29 Mar 2024, 18:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 5:16PM | Updated Date: Sep 21 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक नारायण राणे बीते कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नारायण राणे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
 
मालूम हो कि कांग्रेस से पहले नारायण राणे शिवसेना में थे। उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती थी। हालांकि राणे ने बाद में बालठाकरे से विवाद के चलते शिवसेना का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »