मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में मंगलवार सुबह एक 4 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मलबे में 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:45 के आसपास हुआ। घाटकोपर इलाके में जो इमारत गिरी उसका नाम साई दर्शन बताया जा रहा है। वहीं बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में नर्सिंग होम चलाया जा रहा था।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इमारत तकरीबन 40 साल पुरानी है। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अथक प्रयास कर रही है। अभी भी 30 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका यहां व्यक्त की जा रही है। 3 शव निकाले जा चुके हैं।